फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : घर में चली गोली, आवाज सुन मां अंदर आई तो रह गई दंग; खून से लथपथ पड़ी थी बेटे की लाश

Mon, 04 Dec 2023 05:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News : युवक के सिर में गोली लगी थी। गोली किसने और क्यों चलाई है इसका किसी को पता नहीं है। कुछ लोग इसे हत्या तो कुछ आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में युवक की संदिग्ध मौत हो गई। उसके सिर में गोली लगी थी। गोली किसने और क्यों चलाई है इसका किसी को पता नहीं है। कुछ लोग इसे हत्या तो कुछ आत्महत्या बता रहे हैं। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रहलाद नगर गांव का है। मृत युवक पहचान प्रहलाद नगर का निवासी नरेश प्रसाद यादव के पुत्र विक्की कुमार (28) के रूप में हुई।

विज्ञापन


परिजन ने बताया कि युवक घर में अकेले था तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई, घर के दरवाजे पर मौजूद उसकी माँ अंदर गई तो देखा की युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इधर, विक्की के पिता खेत में काम कर रहे थे उन्हें ग्रामीणों के द्वारा बेटे को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद खेत से वह घर लौटे।

पत्नी की शादी की बात चल रही थी
परिजनों का कहना है कि 2 साल से उसकी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर मायके में रह रही है और विक्की की पत्नी की शादी की बात किसी अन्य जगह भी चल रही है। चार दिन पूर्व ही युवक चेन्नई से लौटा था। वह चेन्नई में ही रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन


युवक ने खुद को गोली मार ली है
नूरसराय थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों से जानकारी प्राप्त हुई है कि युवक ने खुद को गोली मार ली है। घटनास्थल का पुलिस मुआयना कर रही है। हालांकि अभी तक हथियार बरामद नहीं हुआ है। सिर में गोली लगने की वजह से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें