सारण में तरैया प्रखंड के विकास पदाधिकारी (BDO) पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की है, जिसमें टीम ने एक किलो सोने के जेवर के साथ संपत्ति के कई कागजात बरामद किए हैं। छापेमारी बीडीओ के तरैया प्रखंड कार्यालय, मढौरा स्थित घर और हाजीपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित ससुराल में एक साथ की गई है। बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ 30 अक्टूबर को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है।
आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
जानकारी के मुताबिक बीडीओ के पास आय से अधिक संपत्ति जब्त की गई है। बीडीओ की कुल घोषित संपत्ति 65 लाख रुपए बताई गई है। निगरानी टीम ने सबसे पहले तरैया प्रखंड कार्यालय में छापेमारी की, फिर टीम मढौरा गई। एक अन्य टीम हाजीपुर जाकर छापेमारी की। हालांकि इस संबंध में बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि मुझ पर गलत आरोप लगाकर मुझे फंसाया गया है।