फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम हाउस का घेराव करने निकले सैकड़ों छात्र, पटना पुलिस ने रोका, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार

Wed, 02 Jul 2025 03:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि हमलोगों की मांग है कि 90 प्रतिशत डोमिसाइल नीति प्रत्यक्ष रूप से लागू कर दी जाए। अन्य राज्यों की तरह 10 प्रतिशत सीट खुली रखी जाए, जिससे बिहार से बाहर के अभ्यर्थियों का चयन हो सके।
विज्ञापन
पटना में छात्रों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बुधवार को एक बार फिर से छात्र आक्रोशित होकर सड़क पर उतार गए। छात्रों ने बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की और इसे बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली जाने वाले शिक्षक भर्ती परीक्षा में लागू करने की मांग की। आक्रोशित छात्र गांधी मैदान से प्रदर्शन करते हुए जेपी गोलंबर पहुंचे।  सभी छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर उन्हें रोक लिया। पटना पुलिस की टीम ने डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी है। प्रदर्शन रोकने के लिए वाटन कैनन भी लगा दिए गए हैं। पटना पुलिस की टीम ने छात्रों को डाकबंगला चौराहे पर ही रोक दिया। 

विज्ञापन


बिहार सरकार जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करें
छात्र बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि बिहार सरकार जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करें। पुलिसकर्मी छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।  इधर, छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि डोमिसाइल बिहार के छात्रों का हक है। बिहार से बाहर कुछ राज्यों मे प्रत्यक्ष, जबकि कुछ राज्यों मे अप्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल लागू है। इस वजह से बिहार के अभ्यर्थियों को दूसरे राज्यों में नौकरी पाने में नुकसान हो रहा है। कुछ राज्यों मे परीक्षा की प्रक्रिया और सिलेबस ऐसा बनाया गया है, जिससे उस राज्य से संबंधित प्रश्न अधिक पूछकर उस राज्य के अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाया जाता है।
 'झूठे वादों की फ्री डिलीवरी कर रहे पीएम और सीएम'- लालू यादव ने AI तस्वीर बनवा कर लिखी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने कहा- वोट दे बिहारी और नौकरी ले बाहरी
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार की जनसंख्या भी अधिक है और यहां फैक्ट्रियां भी नहीं हैं, इसलिए रोजगार का एकमात्र सबसे बड़ा साधन सरकारी नौकरी ही है। हम छात्रों के पास रोजगार के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिए अगर सरकार चुनाव से पहले डोमिसाइल नीति लागू नहीं करती है तो हमलोग मौजूद सरकार को वोट नहीं। हमलोग वोट बहिष्कार कर देंगे। छात्रों ने कहा कि वोट दे बिहारी और नौकरी ले बाहरी, यह सब नहीं चलेगा। इसलिए सरकार को डोमिसाइल नीति लागू करनी होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें