फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में छात्र की गोली मारकर हत्या; कोचिंग गया था, अपराधियों ने मारी गोली, विरोध में हंगामा

Sat, 31 May 2025 08:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: वारदात के बाद से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के हथुआ नगर पंचायत के मकतब स्कूल के पास दिन दहाड़े एक छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी निवासी मुमताज आलम का 17 वर्षीय पुत्र आशु आलम के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आशु दोपहर घर से कोचिंग पढ़ने के लिए हथुआ स्थित यूनिक ब्रेन कोचिंग में आया था। इस बीच मोबाइल पर फोन आने के बाद जैसे ही वह कोचिंग से घर जाने के लिए बाहर में निकला।

विज्ञापन


आशु के सीने में मारी गोली 
इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और आशु के सीने में गोली मार दी। आस पड़ोस के लोग कुछ समझते तब तक गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही छात्र जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। उसे स्थानीय लोगों की मदद से हथुआ स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें आशु के मौत होने की जानकारी मिली। इसके बाद गांव के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए और हंगामा करने लगे।

गांव में शोक की लहर दौड़ गई
घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद शहर के हॉस्पिटल चौक पर उमड़ी भीड़ हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रही थी। इसके बाद एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया। मृतक के पिता मुमताज मियां विदेश में कार्य करते हैं। घर में दो भाई और एक बहन में आंसू सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल परिसर में उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, छात्र की हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
विज्ञापन


एफएसएल की मदद से जांच में जुटी पुलिस

हथुआ थानाध्यक्ष शोयब आलम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष ने हत्या के बाद एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। हथुआ थानाध्यक्ष शोयब आलम ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सोएब अख्तर ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े हर बिंदुओं की जांच की जा रही है। मृत छात्र के मोबाइल डीवीआर, टावर लोकेशन व आसपास के सीसीटीवी कैमरा की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें