समस्तीपुर स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
परिजनों ने जमकर किया हंगामा
इस घटना में मधुबनी निवासी सुचित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर घायल महिला के परिजन भी समस्तीपुर स्टेशन पहुंच गये। फिर परिजनों ने ईलाज़ नही होने का आरोप लगाकर स्पटेशन पर जमकर हंगामा किया। रेल अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंचकर ज़ख़्मी यात्री की जांच पड़ताल की। मरीज को देखने के बाद मेडिकल टीम ने बताया कि मरीज़ का ज़ख्म गंभीर है, इनको ट्रेन से उतारना होगा तभी इनका समुचित ईलाज़ किया जा सकता है। लेकिन ज़ख़्मी महिला यात्री के परिजन ट्रेन में ही ईलाज़ करने को कह रहे थे। इसी बीच ज़ख़्मी यात्री एवं मेडिकल टीम के साथ झड़प हो गयी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ ने मामले को समझा बुझाकर शांत कराया।