आरोपियों को गिरफ्तार करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बिहार की राजधानी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में अवैध तरीके से कर रहे गेसिंग करने वाले 41 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान गेसिंग के अड्डे से दो तलवार, कई कैलकुलेटर, दीवार में लगे चार्जशीट, पेन, कैश बुक सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा के गली नंबर 2 की है।
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि कई दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि गली नंबर 2 में अवैध गेसिंग खेलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान मुख्य सरगना वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दो तलवार, दर्जनों कैलकुलेटर, दर्जनों पेन, दीवार पर लगा गेसिंग का चार्ज शीट, लगभग 15 हजार रुपये सहित कई आपत्तिजनक समान को बरामद किया है। पुलिस सभी 41 लोगों से गांधी मैदान थाने में पूछताछ कर रही है। इस मामले में थाना प्रभारी सीताराम प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसा मामले में जो भी लोग दोषी होंगे, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।