तनिष्क लूटकांड के आरोपियों की कुछ तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
जानिए, कैसे लूट हुई थी तनिष्क शो रूम में
26 जुलाई 2024 को दिनदहाड़े पूर्णिया के तनिष्क ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट हुई थी। कर्मचारियों ने
20 करोड़ के जेवरात लूटे जाने की जानकारी दी थी। कर्मचारियों ने कहा था कि दोपहर करीब 12 बजे ग्राहक बनकर पहले तीन बदमाश फर्स्ट फ्लोर के अलग-अलग काउंटर पर गहना खरीदने के बहाने आए और बैठ गये। फिर उपस्थित महिला कर्मी को गहना दिखाने को कहा। इसके करीब एक मिनट के अंदर चार और अपराधी ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे। एक ने शोरूम के बाहर मेन गेट पर पोजिशन लिया और बाकी तीन ने एंट्री करते ही पिस्टल तान दी। ड्यूटी पर लगे दोनों गार्ड, 25 स्टाफ और 5 ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। बारी-बारी से एक टेबल पर सबको अपना मोबाइल रखने को कहा। फिर अपराधी सभी को लेकर ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर पर ले गए। चालाकी करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। सभी को गन पॉइंट पर रखा। इसके अपराधी करीब 20 करोड़ रुपये की सोने और हीरे के जेवरात लूटकर ले गए।
लूटकांड में इतने आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे
इस मामले में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया था कि तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड मामले में शामिल पांच अभियुक्त को
गिरफ्तार किया गया था। इनमें सरसी निवासी सोनू झा को सहरसा और एसटीएफ पुलिस के मदद से गिरफ्तार किया गया है। बिट्टू कुमार पासवान को मुजफ्फरपुर पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया था। अकुंश कुमार को एसटीएफ और रोहतास पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया । इलाजरत मुख्य सरगना प्रशांत गौरव को पुलिस हिरासत में लेने की सूचना न्यायालय को दी जा रही है। घटना के बाद अपराधियों के रुपये प्राप्त करने वाले शमी आनंद को पटना से गिरफ्तार किया गया।