फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गोपालगंज में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत; बारात से लौट रहे थे चार दोस्त

Mon, 04 Dec 2023 05:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

कल्याणपुर हाई स्कूल के पास बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दो किशोरों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हाई स्कूल के पास बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दो किशोरों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी किशोरों में एक का इलाज गोरखपुर तथा दूसरे का इलाज सीवान स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मरने वालों में कटेया थाना क्षेत्र के छोटकी मगहिया गांव निवासी सुरेश सिंह के 16 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार तथा मोहन गुप्ता के 17 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई। घायलों में उसी गांव के इंद्रजीत सिंह का पुत्र आकाश कुमार सिंह, जो सीवान में इलाजरत है। वहीं दूसरे घायल में नागेश्वर सिंह का पुत्र धर्मेंद्र कुमार शामिल है, जिसका इलाज गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे
बताया जाता है कि मगहिया गांव निवासी चारों युवक रविवार की देर रात पंचदेवरी प्रखंड की विशनपुरा गांव में आई बारात से रात्रि करीब दस बजे वापस लौट रहे थे। चारों युवक एक बाइक पर सवार थे। बाइक की गति तेज होने के कारण जैसे ही वह हाई स्कूल कल्याणपुर से पश्चिम चौतरवा बथुआ मार्ग पर पहुंचे, घुमावदार सड़क होने के कारण संतुलन खो बैठे। इससे सामने स्थित एक पेड़ में उनकी बाइक टकरा गई। पेड़ से टकराते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि दो युवक बगल के खेत में जा गिरे। उसमें से दो किशोरों का सिर सामने के पेड़ से टकराने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाती जान 
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हाई स्कूल के समीप हुए बाइक हादसे में बाइक सवार चारों लोगों ने हेनलेट नहीं पहना था। सड़क सुरक्षा नियमों को देखते हुए अगर चारों किशोर ने हेलमेट पहना होता, तो शायद दुर्घटना के समय उनकी जान बच जाती। घटना के बाद मृतक मोहन गुप्ता के पुत्र अनिल कुमार का परिजनों ने सोमवार सुबह होते होते अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि सुरेश सिंह का पुत्र गोविंद कुमार का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें