छापेमारी के बाद घर से निकलती निगरानी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
जानिये आरोपी डीएसपी के घर से क्या-क्या हुआ बरामद
विजिलेंस टीम के डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि डीएसपी अभय कुमार यादव पर 1 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान टीम को उनके पास से 9 रजिस्ट्री डीड्स, 25 किसान विकास पत्र, 20 से अधिक बैंक खातों की जानकारी, फिक्स डिपॉजिट, ₹1.05 लाख नकद और 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण मिले। इसके अलावा, खगड़िया में उनका एक आलीशान तीन मंजिला मकान भी मिला है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
यह खाबर्ट भी पढ़ें-
Bihar News : विशेष सतर्कता इकाई ने डीईओ कार्यालय के प्रधान लिपिक को दबोचा, एक लाख रुपये रिश्वत की थी मांग
वैध आय से 50% से भी ज्यादा की अवैध संपत्ति बनाई
विजिलेंस टीम के डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि डीएसपी यादव ने अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान अपनी वैध आय से 50% से भी ज्यादा की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की है। अभय यादव का खगड़िया में लंबा कार्यकाल रहा है और वे गंगौर, मरैया, महेशखूंट सहित कई थानों में पदस्थापित रहे हैं। अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। इस छापेमारी से महकमे में हड़कंप मच गया है और यह भ्रष्ट अधिकारियों के लिए एक बड़ा संदेश है।