फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मिथिला एक्सप्रेस के पहिए से निकलने लगी चिंगारी, यात्रियों में हड़कंप; अचानक रोकी गई ट्रेन

Sat, 18 Nov 2023 03:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

रेल प्रशासन की मानें तो यात्रियों को कोई हताहत नहीं हुई है। घटना के बाद रेल प्रशासन एलर्ट मोड में है। मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मिथिला एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। नारायणपुर गुमटी के पास मिथिला एक्सप्रेस का ब्रेक लगते ही पीछे की बोगी के पहिए से चिंगारी निकलने लगी। इससे काफी धुआं भी निकलने लगा। इसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। वह हंगामा करने लगे और ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगे। हालांकि, समय रहते लोको पायलय ने ट्रेन को नारायनपुर गुमटी के पास रोक दिया।

विज्ञापन


धुआं को देख यात्री सहम गए थे
इसके बाद रेलवे की टीम ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की। पहिए की जांच करवाई गई। धुआं को देख यात्री सहम गए थे। रेलवे की टीम ने हालात को काबू में कर निया। रेल प्रशासन की मानें तो यात्रियों को कोई हताहत नहीं हुई है। घटना के बाद रेल प्रशासन एलर्ट मोड में है। रेल प्रशासन मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। 

चालक ने अचानक ब्रेक लगाया
बताया जा रहा है कि मिथिला एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन से हावड़ा के लिए रवाना हुई थी। नारायणपुर गुमटी के पहले ट्रेन के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। ब्रेक लगते ही ट्रेन के पिछले पहिए से चिंगारी निकलते हुए तेजी से धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने इसे आग समझ लिया। इसलिए घबरा गए। समय रहते रेलवे ने हालात पर नियंत्रण कर लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें