फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Murder Case: राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को लेकर पटना एयरपोर्ट से रवाना हुई मेघालय पुलिस, शिलॉन्ग ले जाएगी

Tue, 10 Jun 2025 04:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्यारोपी सोनम रघुवंशी को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के फुलवारीशरीफ थाने में रखा गया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की भी कोशिश की है लेकिन उसने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को फुलवारी शरीफ थाने में रखा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्यारोपी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने पटना के फुलवारीशरीफ थाने में रखा था। इसके बाद पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट (6E775) से सोनम को लेकर रवाना हो गई। पुलिस टीम पहले कोलकाता पहुंचेगी फिर गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग जाएगी। बताया जा रहा है कि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था। वहां से उसे पटना लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच सोनम को थाना परिसर स्थित अनुसंधान कक्ष में रखा गया है। यहां वह चुपचाप कुर्सी पर बैठकर टेबल पर सिर रखकर सोती दिखी। सोनम पूरी तरह से खामोश है। न वह किसी से बात कर रही है। थाना में मौजूद पुलिस अधिकारी ने उसे चाय और नाश्ता भिजवाया, लेकिन उसने अब तक कुछ भी नहीं खाया है।

विज्ञापन

सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का, आरोपियों ने बताई हत्या के पहले की खौफनाक सच्चाई

गुवाहाटी ले जाने की तैयारी में मेघालय पुलिस

इधर, सोनम की मौजूदगी की खबर मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना के बाहर मीडिया कर्मियों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और किसी को भी अनुसंधान कक्ष या उसके आसपास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मेघालय से तीन पुलिसकर्मी और एक पुलिस पदाधिकारी के साथ मेघालय पुलिस यूपी के गाजीपुर से पति की हत्या में गिरफ्तार पत्नी सोनम को लेकर परिवार से थाना पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों राजा की 'रानी' न बन सकी सोनम: पर्ची सिस्टम से मिले थे दोनों, सामने आई शादी और हनीमून से पहले की कहानी

पुलिस ने कई बार सोनम से पूछताछ की कोशिश की

इधर, सोनम को जिस कमरे में रखा गया है, वहां तीन महिला पुलिसकर्मी निगरानी में तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार मेघालय पुलिस रास्ते में सोनम से कई बार पूछताछ की कोशिश कर चुकी है लेकिन उसने पूरी चुप्पी साध रखी है। फिलहाल सोनम के खिलाफ हत्या के साथ-साथ साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मेघालय पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है जहां आगे की पूछताछ होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें