फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : बालू के अंदर बोरे में मिला नरकंकाल, ससुराल से बेटी थी लापता; ऐसे हुई पहचान; वजह भी दु:खद

Mon, 17 Mar 2025 10:43 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी

सार

Dowry Act : तीन वर्ष पूर्व जिस बेटी की धूमधाम से शादी की थी, वह ससुराल से अचानक लापता हो गई। अब 2 महीने 8 दिन बाद गंगा नदी के किनारे बोरे में नरकंकाल मिला है। मायके वालों ने बाल, कपड़े और अंतवस्त्र से नरकंकाल की पहचान अपनी बेटी के रूप में किया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में गंगा नदी के दियारा क्षेत्र से एक महिला का नरकंकाल बोरे में बरामद हुआ है। मामला बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा का है। मृतका की पहचान उसके मायके वालों ने बाल, कपड़े और अंतवस्त्र से की है। मायके वालों ने जनवरी महीने में बलिया थाना में ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। वहीं, महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी घर से भाग गई थी।  

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar Police: पुलिस जवान पर दुष्कर्म का आरोप, घर घुसकर गंदा काम कर रहा था, महिला चिल्लाई तो छत से कूदा

जनवरी से ससुराल से है गायब
पीड़ित के पिता ने बताया कि 12 जनवरी को वह अपनी बेटी से मिलने लाल दियारा जगदीशपुर गया था, लेकिन वह ससुराल से गायब थी। तीन वर्ष पहले ही उसकी शादी बलिया थाना क्षेत्र के लाल दियारा जगदीशपुर निवासी जीरो यादव उर्फ खलटु यादव के पुत्र सुशील यादव से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन अचानक बेटी के लापता होने से परिवार को अनहोनी की आशंका थी।


 

विज्ञापन

अब बेटी को बोरे में ले जा रहा पिता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
2 महीने 8 दिन बाद मिला नरकंकाल
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि करीब 2 महीने 8 दिन बाद नरकंकाल मिला है। लाल दियारा जगदीशपुर से एक नवविवाहिता के अचानक लापता होने का मामला जनवरी में सामने आया था। इसको लेकर लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला निवासी भीखो यादव ने बलिया थाना में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अब मिले हुए कंकाल का पोस्टमोर्टम कराया जायेगा। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar: बच्चों के साथ धरना देने एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला, कहा- तीन महीने से पति गायब है, पुलिस मदद करे

संतान सुख प्राप्त नहीं होने से ससुराल वाले थे नाराज 
मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि संतान सुख प्राप्त नहीं होने से ससुराल वाले नाराज थे। इसी वजह से उसकी हत्या कर शव को बालू भरे बोरे में बांधकर नाव से गंगा नदी में फेंक दिया गया। पानी कम होते ही बोरा दिखने लगा, जिससे खुलासा हुआ कि उसमें एक नरकंकाल है। पिता ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि बोरे को घोड़े पर लादकर ले जाते हुए ग्रामीणों ने भी देखा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें