फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गुजरात से बिहार पहुंचा ब्रांडेड कंपनी का छह ट्रक नकली नमक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Dec 2023 12:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

ब्रांडेड कंपनी का नकली नमक गुजरात से बिहार भेजा गया था। पुलिस ने छापेमारी कर नकली नमक की खेप से भरा छह ट्रक पकड़ा है।
विज्ञापन
नमक से भरा ट्रक जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर में पुलिस ने नमक की बड़ी खेप को जब्त किया है। गुजरात से बिहार पहुंची नकली नमक की बड़ी खेप को सराय में पुलिस ने जब्त किया है। नकली नमक के कई धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, पुलिस को खबर मिली की ब्रांडेड कंपनी के नकली रैपर में भारी मात्रा में नमक की खेप को बिहार में खपाने का खेल चल रहा है। रेलवे के बड़े रैक पॉइंट सराय में पुलिस ने पड़ताल की तो नमक नकली मिला और ब्रांडेड कंपनी के रैपर में पैक किया हुआ था। पता चला की नामी कंपनी के ब्रांड के नाम के रैपर में पैक कर नमक की खेप को बिहार भेजा गया था।

कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस ने ट्रकों में लदे नमक की पड़ताल की, पता चला नमक की पूरी खेप नकली थी। पुलिस ने मौके से नमक से लदे छह ट्रक को जब्त कर लिया और थाने ले आई। कंपनी के अधिकारियों के बयान पर कॉपी राइट ACT के तहत FIR दर्ज किया है। जब्त ट्रक के साथ आठ धंधेबाजों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


टाटा नमक के लोग आए थे और नकली नमक के बारे में उनको पता चला था। उसी संदर्भ में सराय थाना में छह ट्रक नमक पकड़ा गया है और कॉपी ACT के तहत FIR किया गया है। हम लोग अनुसंधान कर रहे हैं और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ओम प्रकाश, SDPO सदर, हाजीपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें