फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav : राजद अध्यक्ष लालू यादव के खिलाफ इश्तेहार जारी, सीवान कोर्ट ने जल्द से जल्द पेश होने को कहा

Sat, 17 May 2025 11:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद पिछली कुछ सुनवाई में कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इसलिए कोर्ट ने उनके खिलाफ इश्तेहार जारी किया है। अगर लालू ससमय पेश नहीं होंगे तो उनपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एक इश्तेहार जारी किया है। एक पुराने मामले में कोर्ट ने उन्हें ससमय पेश होने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद पिछले कई सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए थे। इस कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ इश्तेहार जारी किया है। कोर्ट के अनुसार, यदि लालू प्रसाद यादव अदालत में समय पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन


दरअसल, 2011 में एक केस दर्ज किया गया था। आरोप लगा कि लालू प्रसाद ने अपने सहयोगियों के साथ धारा 144 लागू होने के बावजूद क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया और कानून की धज्जियां उड़ाई। इसके बाद तत्कालीन अंचलाधिकारी ने सीवान के दरौंदा थाने में राजद सुप्रीमो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस केस की सुनवाई में लालू प्रसाद लगातार अनुपस्थित रहे। कोर्ट ने पहले राजद सुप्रीमो के खिलाफ समन जारी किया। इसके बाद वारंट और इश्तेहार जारी कर दिया है। कोर्ट ने लालू प्रसाद को सदेह ससमय पेश होने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें