फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 25 लाख की ठगी में अंतरराज्यीय ठग गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, बंगाल पुलिस आरोपी को ले गई अपने साथ

Sat, 17 May 2025 11:28 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के बहादुरपुर थाना की पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग इमरान अहमद हासमी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बहादुरपुर थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से 25 लाख की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य इमरान अहमद हासमी को गिरफ्तार किया है। कोलकाता के बिधाननगर न्यू टाउन थाने में मुंबई के रहने वाले स्वप्निल संकीर्तन पुरेचा ने 25 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया था। इसमें इमरान अहमद हाशमी आरोपी था। वह एक साल से पुलिस से बचता हुआ फरार था। जब बंगाल पुलिस को पता चला कि इमरान दरभंगा में है, तो उन्होंने दरभंगा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, इमरान के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज हैं और अन्य जगहों पर भी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि यह ठगी करने वाला गिरोह टेंडर दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ठगता है। यह लोग वर्क ऑर्डर की कागजों में बदलाव करके टेंडर दिलाने के बहाने लाखों रुपये ले लेते थे। इसके बदले में वे एडवांस में भी पैसे लेते थे। साथ ही, यह गिरोह सप्लायरों को भी अपने साथ जोड़कर ठगी करता था। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  4415 करोड़ रुपये की यह परियोजना बाढ़ की समस्या से निपटने में करेगी मदद, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बंगाल पुलिस आरोपी को अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। आरोपी इमरान अहमद हासमी के खिलाफ कोलकाता के बिधाननगर न्यू टाउन थाना में कई अपराधों के मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, और साजिश शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें