फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लोग क्यों कहने लगे- अब छोड़ देंगे बिहार, प्रशासन नहीं दे रहा सुरक्षा; सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Sun, 24 Nov 2024 05:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar : अब बहुत जल्द बिहार छोड़ दूंगा। दो-दो बार हथियार के लिए इंटरव्यू दिया, लेकिन हथियार का लाइसेंस नहीं मिला। प्रशासन की ओर से भी कोई सुरक्षा नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में यहां रहना संभव नहीं है। इसलिए अब बिहार छोड़ दूंगा। 
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दूकानदार ने कहा कि मैं अब बहुत जल्द बिहार छोड़ दूंगा। दो-दो बार हथियार के लिए इंटरव्यू दिया, लेकिन हथियार का लाइसेंस नहीं मिला। प्रशासन की ओर से भी कोई सुरक्षा नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में यहां कारोबार करना संभव नहीं है। इसलिए अब बिहार छोड़ दूंगा। यह कहना है बिहार के व्यवसायी का। दरअसल समस्तीपुर शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड में शनिवार शाम जेवर दुकान में हुई लूट मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में पहले दो फिर तीन बदमाश अंदर घुसते हुए नजर आए हैं। बाद में अंदर में सभी बदमाशों ने पिस्तौल निकाल कर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। दुकानदार अनिल कुमार के अनुसार 103 पैकेटों में रखे सोना, चांदी, और हीरे के जेवरात अपराधी उठाकर ले गए।

विज्ञापन


इससे पहले भी डेढ़ करोड़ की हुई है डकैती
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व शहर के मोहनपुर रोड स्थित उनके भतीजा हीरा ज्वेलर्स के व्यवस्थापक डिक्कू जी के यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए के जेवरात की लूट कर ली थी। इस घटना में पहली बार महिला डकैत की सहभागिता सामने आई थी। अब उनके साथ लूट की घटना हुई है।

स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में भी है आक्रोश 
हलांकि पॉश एरिया में लूट की इस घटना से पुलिस प्रशासन की खूब किरकिरी हो रही है। पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ शराब खोजने में लगी रहती है लेकिन अपराधियों पर कैसे अंकुश लगाया जाय, इस पर पुलिस का ध्यान नहीं जाता है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों का आरोप है कि पुलिस सही से गश्ती भी नहीं करती है, और यही सब वजह है जिससे अपराधियों के दिलों से पुलिस का डर समाप्त हो गया है। हलांकि इस संबंध में एसपी अशोक मिश्रा का कहना है कि इस घटना के बाद एएसपी संजय पांडे के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी की टीम बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर के साथ-साथ जिले के सीमावर्ती जिलों दरभंगा, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय आदि जिले में भी छापेमारी कर रही है। बहुत जल्दी मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें