फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कुवैत अग्निकांड में बिहार के दो लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताई गहरी शोक संवेदना

Fri, 14 Jun 2024 06:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / दरभंगा

सार

Bihar : कुवैत अग्निकांड में बिहार के दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दोनों मृतकों के निकटतम परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कुवैत अग्निकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुवैत में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बिहार के गोपालगंज के सपहा गांव निवासी शिव शंकर सिंह भी थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का कहना है कि शिव शंकर सिंह मजदूरी करने दस महीने पहले कुवैत गये थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे-मुकेश कुमार सिंह (20) और अभिषेक कुमार सिंह (15) हैं।

शनिवार को शव पहुंचेगा गांव 
घटना के संबंध में मृतक शिव शंकर सिंह के बड़े पुत्र मुकेश ने बताया कि घटना के बाद बुधवार को उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन, वह हमारी कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे। हमें कल ही अपने पिता की मृत्यु के बारे में पता चला। हमलोग इस खबर से पूरी तरह टूट गए हैं। मुकेश कुमार ने बताया कि मैंने उनसे आखिरी बार सोमवार की शाम करीब 7 बजे बात की थी। मुकेश ने बताया कि मेरे पिता जी हमारे परिवार में कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। घटना के संबंध में मुकेश कुमार ने कहा कि मेरे घरवालों ने स्थानीय प्रशासन के संपर्क किया है। इस संबंध में उन्हें बताया गया है कि शिव शंकर सिंह का शव शनिवार को गांव पहुंचेगा। कुवैत में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 45 भारतीयों समेत कुल 49 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद सरकार ने विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह को पश्चिम एशियाई देश भेजा है।


विज्ञापन

कालू खान के घर पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कुवैत अग्निकांड में दरभंगा के कालू खान की हो चुकी है मौत
दरभंगा,जिले के सदर प्रखंड के नैनाघाट निवासी कालू खान की भी कुवैत के अग्निकाण्ड में हो गई। इस बात की पुष्टि कंपनी के HR ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी है। HR ने परिजनों को बताया कि कालू खान की मौत अगलगी की घटना में हो गई है और आपके बेटे का शव आपके घर विशेष विमान से भेजा जा रहा है। इस फोन के आने के बाद पूरा परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। कालू की मां की चीत्कार से पूरे इलाके में माहौल गमगीन हो गया है। कालू खान कुवैत की NBTC कम्पनी में सेल्समैन का काम किया करते थे, जिनकी शादी अगले ही महीने 15 जुलाई को होने वाली थी। शादी करने के लिए वह 5 जुलाई को कुवैत से अपने घर दरभंगा आने वाले थे। वह करीब सात वर्ष से इस कम्पनी में काम किया करता था।

विशेष विमान से शव पहुंचेगा गांव 
मृतक के भाई सरफराज ने बताया कि वे लोग दूतावास से सम्पर्क कर रहे थे इनलोगों से कालू के पासपोर्ट की कॉपी मांगी गई थी। इसके मिलान के बाद HR ने परिजनों को मौत की पुष्टि करते हुए शव को भेजे जाने की सूचना दी है। कालू के पिता का निधन 2011 में ही चुका है वह अपने पूरे परिवार में इकलौता कमाने वाला व्यति था। इसकी कमाई से ही पूरे परिवार के खर्च का निर्वहन हुआ करता था।



 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, देंगे दो-दो लाख रुपये  
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुवैत में बहुमंजली इमारत में आग लगने की घटना में बिहार के दो लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह  घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली द्वारा कुवैत दूतावास से संपर्क स्थापित कर पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास स्थान पर पहुंचाने  की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने दोनों मृतकों के निकटतम परिजनों को दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। साथ ही मृतक के परिजनों को दु;ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें