फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इस तारीख तक बंद रहेंगे पटना समेत तीन जिलों के स्कूल, बढ़ते ठंड के कारण जिलाधिकारी ने लिया फैसला

Wed, 15 Jan 2025 03:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar School News : पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 'अमर उजाला' के सवाल पर कहा कि अवकाश का जो आदेश पहले से था, उसे 16, 17 और 18 जनवरी के लिए लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना, वैशाली और बक्सर में लगातार बढ़ रहे ठंड के कारण सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश फिर से जारी किया। अगले तीन दिनों के लिए ठंड के कारण छुट्टी बढ़ाने का फैसला हो गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 'अमर उजाला' के सवाल पर कहा कि अवकाश का जो आदेश पहले से था, उसे 16, 17 और 18 जनवरी के लिए लागू किया जा रहा है। यानी, आठवीं तक की कक्षाएं 18 जनवरी तक के लिए बंद रहेंगी। नवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों का परिचालन पहले बताए गए समय के हिसाब से होता रहेगा। शीत लहर की चेतावनी और घने कोहरे के अलर्ट के कारण अवकाश बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के लिए यह आदेश
पटना जिलाधिकारी के अनुसार, जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में आठवीं तक की कक्षाएं 15 जनवरी बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ और इससे ऊपर पठन-पाठन का काम सुबह नौ बजे के बाद और अपराह्न साढ़े तीन बजे के पहले तक ही किया जा सकेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आदेश जारी करते हुए कहा कि इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। वहीं प्री बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। 

वैशाली में भी 18 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
वहीं वैशाली के डीएम यशपाल मीणा ने भी जिले में सरकारी और निजी स्कूल में आठवीं कक्षा तक पठन-पाठन के कार्य को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी स्कूल आएंगे। यह आदेश बिहार बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससीई व अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा।
विज्ञापन


बक्सर में 17 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
बढ़ते ठंड को देखते हुए बक्सर में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय जो कक्षा आठवीं तक संचालित होते हैं, उन्हें 16 और 17 जनवरी को बंद रखने का निर्देश दिया है। कहा कि ठंड के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आगे भी यदि आवश्यक हुआ तो संबंधित आदेश जारी किए जाएंगे। अभिभावकों से अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर जाने दें।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें