फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भीषण गर्मी से बच्चों को मिली राहत, स्कूल का बदल गया समय; जानिए कब से होगा लागू

Sun, 11 May 2025 07:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राजधानी में फिर से स्कूल का समय बदल गया है। बढ़ते गर्मी को देखते हुए पटना के डीएम ने यह आदेश जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।  
विज्ञापन
Heat Wave - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में चार दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। भीषण गर्मी के कारण लू जैसे हालात रहेंगे। सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक तापमान रहने की आशंका जाहिर की गई है। उत्तरी बिहार में 40 डिग्री तो साउथ वेस्ट में 45 डिग्री तक तापमान रहने की आशंका है। ऐसे में पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने विद्यालयों के समय में बड़ा बदलाव कर दिया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश, पटाखों और डीजे पर बैन

पटना डीएम ने सोमवार 12 मई से स्कूल का समय बदल गया है। जिले के सभी स्कूलों में सुबह 11:30 के बाद कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी लागू किया गया है। सुबह 11:30 बजे के बाद कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध 17 मई तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को इसका शक्ति से पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Bihar News : भीषण गर्मी में पटना की सड़कों पर क्यों निकल गए सीएम नीतीश कुमार? अफसरों को भी लगानी पड़ी दौड़

डीएम ने पत्र जारी करते हुए कहा कि जिले में रह रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यह प्रभाव 12 मई से लेकर 17 मई तक लागू रहेगा।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें