आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में एक महिला चिकित्सक ने स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सह कथित प्रेमी का गुप्तांग सोमवार की दोपहर काट दिया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वार्ड पार्षद को रेफरल अस्पताल पहुंचाया है। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। हालांकि महिला चिकित्सक ने खुद पुलिस व मीडिया के सामने स्वीकारा है कि उसका प्रेम प्रसंग विगत एक वर्ष से चल रहा था। लेकिन कथित प्रेमी शादी का झांसा देकर हमेशा उसका यौन शोषण करता था। विवाह करने नाम पर हर समय बहाना बनाता था।
रोमांस करते करते बिगड़ गया मामला
सोमवार को अपनी आदत के अनुसार नगर पंचायत का वार्ड पार्षद सह कथित प्रेमी अपनी कथित प्रेमिका के घर पर आया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों रोमांटिक मूड में आने लगे। लेकिन महिला लगातार उसपर शादी करने का दवाब बनाते हुए शारीरिक संबंध बनाने से मना कर रही थी। उधर प्रेमी वार्ड पार्षद शादी की बात को टालते हुए उससे संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच बात बढ़ने लगी और इसी दौरान महिला ने उसके गुप्तांग को चाक़ू से काटकर कटे हुए भाग को बाथरुम में फ्लैस कर दिया। गुप्तांग कटते ही प्रेमी चीखने चिल्लाने लगा, जिसे सुनकर आसपास के लोग भी वहां जुट गये और तुरंत स्थानीय थाना को कॉल कर के बुला लिया। आननफानन में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और दर्द से तड़पते प्रेमी को जल्दी से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक इलाज कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।
एसपी ने कहा - हो रही है मामले की जांच
घटना के संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रेमी को पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि आरोपी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
फर्जी डिग्री वाली आरोपी महिला चिकित्सक और उसका फर्जी नर्सिंग होम।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
फर्जी डिग्री के साथ चला रही थी फर्जी नर्सिंग होम
पुलिस का कहना है कि प्रेमी मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के निर्वाचित पार्षद है, जबकि आरोपी महिला चिकित्सक वैशाली जिले के लालगंज की रहने वाली है। इस संबंध में सिविल सर्जन का कहना है कि आरोपी महिला खुद को चिकित्सक और बीएचएमएस बताती है। वह मढ़ौरा के चीनी मिल के सामने एलबी स्वास्थ्य अरोग्य संस्थान नाम से फर्जी नर्सिंग होम संचालित करती है। पुलिस का कहना है कि फर्जी तरीके से निजी नर्सिंग होम संचालिका के खिलाफ मढ़ौरा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सिविल सर्जन सारण को पत्र लिखकर शिकायत भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद फर्जी तरीके से निजी नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। अब पुलिस फर्जी नर्सिंग होम की भी जांच करेगी।