फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नाम फौजी होटल और हो रहा था कुछ और, महिला सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने

Sun, 26 Jan 2025 04:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Prostitution Case : फौजी होटल का नाम सुनकर लोग अपने परिवार के साथ वहां भोजन करने आते थे। दोपहर में अचानक भगदड़ मच गई। लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है। समझ में तब आया जब पुलिस ने लोगों को छापेमारी होने की वजह बताई। अब वहां कोई नहीं आएगा।
विज्ञापन
इसी होटल में आई थी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा शहर का एक ऐसा होटल जहां नाम सुनकर सभ्रांत परिवार के लोग खाना खाने के लिए जाते थे, लेकिन अब वहां शायद कोई नहीं जा सकेगा। वजह यह है कि सारण पुलिस ने छापेमारी कर वहां महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अब शहर में फौजी नाम के होटल की हर जगह चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छपरा जंक्शन के स्टेशन रोड स्थित फौजी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि स्थानीय शहरवासी सारण पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि ऐसी उम्मीद सारण पुलिस से नहीं थी। लेकिन जब कार्रवाई की गई तब जाकर हमलोगों को पुलिस पर भरोसा हो गया है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई कर इस तरह के मामला सामने नहीं आएगा।

विज्ञापन


मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक बसंती टुड्डु ने बताया कि स्थानीय भगवान बाजार थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की हैं। छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। 
इस संबंध में संबंधित थाने के पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में होटल संचालक और सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं। हालांकि गिरफ्तार महिला को सुरक्षित स्थान पर रहने के भेज दिया गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में होटल मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही होटल को सील कर दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्ताई के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि भगवान बाजार थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित फौजी होटल में होटल संचालक मंगल सिंह के द्वारा अपने होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर आवश्यक दिशा निर्देश के आधार पर मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक बसंती टुड्डु के नेतृत्व में टीम गठन कर छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान उक्त होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में कुछ लोगों को हिरासत में लेनेबके बाद कमरे की जांच की गई तो कई आपत्तिजनक सामग्रियों को भी बरामद किया गया। 

इस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड संख्या--41/25 के तहत धारा- 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम दर्ज कर उक्त फौजी होटल को सील किया गया है। सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र अंतर्गत मशरक निवासी मनीफ़ अंसारी के पुत्र रेयाज अहमद और झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी स्व कनिक रविदास के पुत्र बद्री दास को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कमरे की तलाशी के दौरान 09 आधार कार्ड, 03 मोबाइल, 04 वोटर कार्ड, 02 श्रम कार्ड और एक कांडोम के अलावा तीन हजार नगद जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक बसंती टुड्डु, पुलिस निरीक्षक सह भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत कुमार सहित थाना के अन्य सिपाही और कर्मी
विज्ञापन

शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें