फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी को बताया संविधान के लिए खतरा, कर्नाटक की जातीय जनगणना रिपोर्ट पर उठाये सवाल

Sat, 18 Jan 2025 09:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Congress Party : राहुल गांधी आज पटना पहुंचे, जहां उन्होंने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला किया। इस पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले राहुल गांधी खुद संविधान के लिए खतरा बन गए हैं। अब इस बयान पर बवाल होगा।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए विपक्ष अभी से ही जोड़तोड़ करना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी आज पटना पहुंचे। उन्होंने बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। वहां से निकलने के बाद राहुल गांधी राबड़ी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव से मिले।

विज्ञापन


राहुल गांधी खुद बन गये हैं संविधान के लिए खतरा 
राहुल गांधी के संविधान सुरक्षा सम्मेलन पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा  कि राहुल गाँधी को बिहार की जातीय जनगणना पर टिप्पणी करने से पहले बताना चाहिए कि कर्नाटक सरकार ने 2016 में 160 करोड़ रुपये खर्च कर जो जातीय जनगणना करायी, वह 8 साल बाद भी जारी क्यों नहीं हुई? सम्राट चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस कब जातीय जनगणना करायेगी? उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले राहुल गांधी खुद संविधान के लिए खतरा बन गए हैं। उन्हें बिहार की जातीय जनगणना ही नहीं, देश का चुनाव आयोग, ईवीएम, संसद और विधान सभाओं के फैसले तक फर्जी लगते हैं। सम्राट चौधरी ने राहुल गाँधी को चुनौती देते हुए कहा कि कर्नाटक की जातीय जनगणना यदि फर्जी नहीं है, तो राहुल गाँधी उसे जारी कराने का साहस क्यों नहीं दिखाते?  15 जनवरी की तारीख तय होने के बाद किसके दबाव में जनगणना की रिपोर्ट जारी नहीं की गई ? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें