फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'कहीं तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने की मंशा तो नहीं थी?' रोहिणी आचार्य का नीतीश सरकार से सवाल

Sat, 07 Jun 2025 10:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर पोस्ट किया और नीतीश सरकार से उनकी मंशा भी पूछ ली। आइए जानते हैं रोहिणी ने क्या कहा...
विज्ञापन
रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी में ट्रक से टक्कर के बाद सियातस गरमा गई है। तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या नेइस मामले को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की है। रोहिणी से इस घटना को साफ तौर पर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही बताया। और, पूरे मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन


रोहिणी ने पूछा- लापरवाही जान बूझ कर बरती गयी थी?
राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने लिखा कि तेजस्वी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन के द्वारा बरती गयी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है, इसकी त्वरित जांच होनी चाहिए। काफिले के बीच तेजस्वी की गाड़ी से महज पांच फिट की दूरी पर ट्रक कैसे पहुंचा? कहीं ऐसा तो नहीं कि सुरक्षा में कोताही-लापरवाही जान बूझ कर बरती गयी थी? या फिर कहीं मंशा तेजस्वी को नुकसान पहुंचाने की थी? रोहिणी ने लिखा ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी ऐसी घटना तेजस्वी के काफिले के साथ हो चुकी है। 
 तेजस्वी यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर; अस्पताल में पुलिसकर्मियों को देखने पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव बोले- हर दिन लाखों को सड़क हादसे में मर रहे
 तेजस्वी यादव ने सदर अस्पताल में कहा कि वे सुबह 10 बजे से यात्रा पर थे और मधेपुरा में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। चाय पीने के लिए रुकने के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि यदि ट्रक का नियंत्रण नहीं खोता, तो वह भी शिकार हो सकते थे। उन्होंने प्रशासन को तुरंत फोन किया और टोल प्लाजा पर ट्रक को पकड़ लिया गया। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना में जो लापरवाह लोग हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हर दिन लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में मर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें