राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर रोहिणी ने सीएम नीतीश कुमार को चाचा जी और मंत्री अशोक चौधरी को चाचा जी के चहेते प्यादे कहकर संबोधित किया।
बिहार सरकार मंत्री और सीएम नीतीश कुमार करीबी कहे जाने वाले अशोक चौधरी की 'बढ़ती उम्र' कविता पर सियासी घमासान जारी है। अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर रोहिणी ने सीएम नीतीश कुमार को चाचा जी और मंत्री अशोक चौधरी को चाचा जी के चहेते प्यादे कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन
चाचा जी की चुप्पी उनकी लाचारी दर्शाती
इतना ही नहीं रोही ने लिखा कि सीएम की बेबसी और लाचारगी पर अफसोस है। चाचा जी के यहां सिर-फुटव्वल जारी है, विडंबना तो देखिए" अब तो चाचा जी की ही बढ़ती उम्र पर उनके ही चहेते प्यादे द्वारा उठाया गया सवाल बड़ा भारी है"!! कहीं ऐसा तो नहीं कि जुगाड़ की मदद से खड़े किए गए चाचा जी के खेमे के अब बिखरने की बारी है!! जारी उठापटक पर चाचा जी की चुप्पी उनकी लाचारी दर्शाती है। रोहिणी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मंत्री ने दी थी यह सफाई
मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी कविता विवाद बढ़ने के बाद बिहार सरकार में किसी भी उलझन या असहमति होने की सभी बातों को दरकिनार करते हुए एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने मेरा नेता मेरा अभिमान के तहत लिखा कि 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना, तो सुनी सुनाई बातों पर ध्यान देना छोड़ दीजिये'। साथ ही सीएम नीतीश के साथ दो तस्वीरें भी साझा कर दीं।
विज्ञापन
जानिए लिखा था मंत्री अशोक चौधरी ने
बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।। एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, "छोड़ दीजिए" बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए।