कोर्ट में विवाह करने का प्रमाण
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
ऐसे चुना लगा गई लुटेरी दुल्हन
शुरूआती समय में भाजपा नेता को कुछ पता नहीं चला लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी सारा रुपया लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और फिर उसी के साथ शादी कर ली। इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता राकेश गुप्ता को हुई तो पीड़ित युवक ने अपने ससुराल पहुंच कर जमकर हंगामा किया। इस संबंध में राकेश गुप्ता ने कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अपनी बेटी को रात में उनके घर रुकने नहीं देते थे। लड़की ने उनको बरगलाकर उनसे मोटी रकम भी लिए, जिससे लुटेरी दुल्हन के घर वालों ने जमीन भी खरीदा। भाजपा नेता ने कहा कि मुझसे रुपये ऐंठकर अब इनलोगों ने लड़की को गायब कर दिया है।
पूर्व में भी कर चुकी है ऐसी घटना
भाजपा नेता राकेश गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी वह बंगाल के कानकी निवासी एक युवक को 9 महीने तक चुना लगाया है। अब सारी जानकारी होने के बाद पीड़ित राकेश गुप्ता ने टाउन थाना में मामला दर्ज करवाया है। हालांकि लड़की की मां का कहना है कि राकेश गुप्ता से उसके बेटी की शादी नहीं बल्कि सगाई हुई थी।
लड़की की मां ने रुपया लेने से किया इंकार
लड़की की मां का कहना है कि 6 दिसंबर को वह डॉक्टर से दिखाने सिलीगुड़ी गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। इतना ही नहीं लड़की की मां ने राकेश गुप्ता से रुपया लेने से भी इंकार किया है।सोशल मीडिया पर लुटेरी दुल्हन और उसके प्रेमी की तस्वीर वायरल हो रही है। मामला दर्ज होने बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल लुटेरी दुल्हन चर्चा में है।