फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : बिहार में स्टेट हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवार दो की जान ली; एक हवा में उड़ा, दूसरे का शव फंस गया

Wed, 24 Apr 2024 08:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News : बिहार में ट्रक वाले रात में खतरनाक तरीके से गाड़ी दौड़ाते हैं। स्टेट हाइवे पर ट्रक ने पूर्णिया में बाइक सवार को ऐसा मारा कि एक युवक हवा में उड़ता हुआ काफी दूर गिरा और वहीं खत्म हो गया। दूसरा युवक बाइक समेत उसी ट्रक के अंदर फंसकर मर गया।
विज्ञापन
पूर्णिया में हादसे के बाद दाेनों शवों को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक का शव बाइक समेत ट्रक के नीचे फंसा रहा। शव को ट्रक से निकालने के लिए भी पुलिस-प्रशासन एवं स्थानीय लोगों को घंटों मेहनत करनी पड़ी। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के एसएच 65 पर दुर्गापुर चौक के पास मंगलवार रात हुई। मृतक युवक थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के छप्पन वार्ड दो निवासी हसमुल के पुत्र मो. नेमान (19 वर्ष) और मो. शौकत के पुत्र तेहसाम (19 वर्ष) थे।

विज्ञापन

                                   
दोनों युवक बाइक से भवानीपुर बाजार से वापस अपने घर छप्पन जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोर का धक्का मार दिया। धक्का इतना तेज था कि बाइक पर सवार एक युवक काफी दूर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई । दूसरा युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क पर काफी हंगामा करने लगे। घटनास्थल पर छप्पन गांव के सैकड़ों लोग पहुंच गए और एसएच 65 को जाम कर दिया। प्रशासन एवं  स्थानीय लोगों के समझाने के बावजूद आक्रोशित लोग समझने को तैयार नहीं हुए। कई घंटे बाद एक युवक का शव ट्रक से निकाला गया और फिर प्रशासन से समझा-बुझाकर लोगों को घर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें