फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में हादसा, दो लोगों की मौत; टैंकर और जीप की टक्कर के बाद दोनों गाड़ी पलटी

Wed, 22 Jan 2025 05:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज में दो वाहनों के बीच भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना हाईवे पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सेमरा-सासामुसा मुख्य मार्ग पर खजूरी गांव के पास बुधवार को  दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप और कमांडर जीप की भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए, और चालक मौके से फरार हो गए। मृतकों में गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के ढेबवां गांव निवासी मौलादीन अंसारी (50 वर्ष) और बंजरिया गांव निवासी योगेंद्र माझी (58 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, घायलों में जैत नरहवां गांव की पूनम देवी और पुतुल देवी बताई जा रही है।

विज्ञापन


टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए
बताया जाता है कि जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के समीप यात्रियों से भरी कमांडर जीप सेमरा से गोपालगंज जा रही थी। खजूरी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घना कोहरा और तेज रफ्तार दुर्घटना का मुख्य कारण रहा।

 हादसे में दो महिला की हालत गंभीर 
हादसे की सूचना मिलते ही कुचायकोट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट ले जाया गया। चिकित्सकों ने मौलादीन अंसारी और योगेंद्र माझी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पूनम देवी और पुतुल देवी को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया।हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद से स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें