फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत; कार और ट्रक के बीच टक्कर के बाद ऐसा हुआ

Sun, 04 May 2025 01:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में ट्रक से टक्कर के बाद ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए है। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली में ऑल्टो कार और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है।ऑल्टो कार में बैठे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। घटना रविवार सुबह की है।

विज्ञापन


कार के परखच्चे उड़ गए
मरने वालों की पहचान गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा के दामाद सोनू शर्मा और यूपी पुलिस में तैनात गौरव राज के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, यूपी के पडरौना से ऑल्टो कार से सभी लोग गया जा रहे थे। अभी वह गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना के दिघवा दुबौली गांव के समीप पहुंचे थे। तभी तेजी से आ रहे ट्रक ने ऑल्टो कार में टक्कर मार दिया। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और कुछ दुरी पर घिसीटते हुए कार खाई में गिर गयी।
Khelo India Youth Games: बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज, देश के 8500 खिलाड़ी 28 खेल में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस घटना के बाद मौके पर पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि कार को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें