फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iftar Party : सीएम नीतीश कुमार को लेकर मुस्लिम संगठनों का 'फतवा' जारी, राजद ने बायकॉट का किया स्वागत

Sun, 23 Mar 2025 12:34 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : वक्फ विधेयक को लेकर इफ्तार पार्टियों की राजनीति चरम पर है। राजद ने इमारत-ए-शरिया का एक पत्र शेयर करते हुए लिखा है कि सात मुस्लिम संगठनों ने सीएम की इफ्तार पार्टी का बायकॉट किया है। यह स्वागत योग्य है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इफ्तार का बॉयकॉट होगा। यह बात राष्ट्रीय जनता दल ने इमारत-ए-शरिया का एक पत्र शेयर करते हुए लिखा है। राजद ने लिखा है कि सात मुस्लिम संगठनों ने सीएम की इफ्तार पार्टी का बायकॉट किया है। यह स्वागत योग्य है। उन सात मुस्लिम संगठनों में इमारत शरिया, जमात इस्लामी, जमात अहले हदीस,खान्काह मोजीबिया, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमियत उलेमा ए हिंद और खान्काह रहमानी शामिल हैं, जिन्होंने यह फैसला पूरी दानिशमंदी से किया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: नकाब वाली नेत्री ने मुख्यमंत्री को दी सलाह, कहा- रिटायरमेंट लेना चाहिए; उनकी हरकतों में बुढ़ापे का संकेत

नीतीश कुमार मुंह मे राम बगल में छुरी वाले नेता हैं
राष्ट्रीय जनता दल ने लिखा है कि वक्फ संशोधन बिल का समर्थन तो ताजा मामला है, यह वही नीतीश हैं जिन्होंने सीएए का भी समर्थन किया। तीन तलाक पर भी नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ थे। गोया मुसलमानों को जड़ से उखाड़ देने वाले तमाम काले कानून का इन्होंने समर्थन किया। अब मुसलमानों के उन नेताओं और बोर्डों में बैठे चेयरमैन का भी बॉयकॉट होना चाहिए, जो नीतीश कुमार की वफादारी में मुस्लिम समाज का बेड़ा गर्क करने पर आमादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीतीश कुमार सियासी भरोसेमंद के लायक नहीं
इमारत-ए-शरिया का एक पत्र के अनुसार नीतीश कुमार कभी सियासी भरोसेमंदी के लायक नहीं रहे हैं। मुझे कई तंजीमों के रहनुमाओं ने बताया है कि वक्फ बिल पर तीन डेलिगेशन उनसे मिला लेकिन तीनों को उन्होंने कभी यह यकीन नहीं दिलाया कि वह वक्फ बिल की मुखालफत करेंगे। जब नीतीश कुमार अपनी सियासी हैसियत का इस्तेमाल मुसलमनों के हित में नहीं कर सकते तो उन्हें मुसलमानों को अपनी सियासी ताकत का एहसास कराना ही चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar: पूर्णिया और आरा में तनिष्क ज्वेलरी शॉप लूट और लोजपा नेता की हत्या का आरोपी था चुनमुन, पुलिस ने किया ढेर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें