बिहार पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए देर शाम फिर एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर में पुलिस ने एक बड़े गैंगस्टर को मार गिराया है। यह मुठभेड़ में गैंगस्टर की मौत हो गई है, जिसकी पहचान भरत सिंह के रूप में की गई है। भरत सिंह जटहा गैंग का संचालन करता था। नौबतपुर मे उस पर रंगदारी, हत्या समेत कई मामलों में उसकी तलाश थी। पुलिस के मुताबिक, उस पर नौबतपुर, बिहटा, बिक्रम और दुल्हिन बाजार में हत्या, रंगदारी, गोलीबारी के कई मामले दर्ज है।