फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नीतीश कुमार के भाजपा नहीं छोड़ने पर लालू की दो टूक, मुंबई रवाना होने से पहले कही यह बात

Tue, 10 Sep 2024 04:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दो टूक कहा है। उनका यह बयान नीतीश कुमार के उस बयान की प्रतिक्रिया है, जिसमें नीतीश कुमार ने कहा था कि गलती हो गई, अब ऐसी गलती दुबारा नहीं करेंगे, उनके (राजद) साथ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रस्दाद यादव आज मुंबई के लिए रवाना हुए, लेकिन इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दो टूक कहा। उन्होंने नीतीश कुमार के भाजपा नहीं छोड़ने पर कहा- कोई बात नहीं। वहीं दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आज से वह आभार यात्रा के प्रथम चरण में कार्यकर्ताओं से जन संवाद करने निकले हैं। वह पूरा बिहार भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन


मंच पर कहा- गलती हो गई, अब दुबारा नहीं होगी ऐसी गलती 
दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आये थे। इस मौके पर दोनों नेताओं ने कई विकास की योजनाओं का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि दो बार गलती हो गई है, अब ऐसा नहीं करेंगे। अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान के बाद कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी थी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी मंच से यह बात कहा है कि अब वह इधर-उधर नहीं जाएंगे। यह बात उन्होंने तब कही जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव के समय चुनावी सभा को संबोधित करने बिहार आये थे।

कांग्रेस ने किया था पलटवार 
मुख्यमंत्री नीतीश के इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि इधर नहीं जाएंगे उधर नहीं जाएंगे यही बोल बोल के तो आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार के लोगों का भला करना चाहिए, लॉ एंड ऑर्डर ठीक करना चाहिए, बिहार के युवाओं की बेरोजगारी खत्म करनी चाहिए, बिहार के शिक्षा व्यवस्था को  सुधारना चाहिए, लोगों की आमदनी को बढ़ाना चाहिए,. लेकिन वह यह सब काम नहीं करेंगे। इन सभी मुद्दों पर बात होनी चाहिए, लेकिन वह सिर्फ इधर-उधर की बात ही करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें