फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : विपक्षी एकता की बैठक से पहले राजद कोटे में भी सेंध, मंत्री के भाई थामेंगे भाजपा का कमल

Tue, 20 Jun 2023 06:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Opposition Meeting Patna : विपक्षी दलों की पटना में 23 जून को होने वाली बैठक के लिए राष्ट्रीय जनता दल भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तैयारी कर रहा है। लेकिन, बैठक से पहले कांग्रेस के बाद सेंध की खबर राजद से आ रही है। राजद के चर्चित मंत्री इस खबर से परेशान हैं।
विज्ञापन
प्रो चंद्रशेखर के भाई ने भाजपा ज्वाइन कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल कोटे के एक मंत्री की बहन ने जनता दल यूनाईटेड छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन था, तब भी विपक्षी दलों की एकता का अभियान शुरू हो चुका था। लेकिन, तब गरमागरमी ऐसी नहीं थी। 23 जून को पटना में बैठक से पहले कांग्रेस का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में नहीं जाने देने की बात कहकर राज्य स्तर के एक पुराने कांग्रेसी ने भाजपा का दामन था। अब एक बार फिर नंबर राजद का है। वह भी राजद कोटे के चर्चित मंत्री का। रामचरितमानस को लेकर बिहार में सबसे ज्यादा विवाद खड़ा करने वाले राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के भाई ने राष्ट्रवाद से नाता बताते हुए भाजपा जाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


घर में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई
बिहार के शिक्षा मंत्री और मधेपुरा के राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के घर में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। कल तक हर संकट में बड़े भाई राम की तरह अपने छोटे भाई चंद्रशेखर के साथ खड़े रहने वाले प्रो. रामचंद्र प्रसाद यादव आने वाले दिनों में भाजपा में शामिल होंगे। 

 भाजपा की नीति से प्रभावित हैं प्रो. रामचंद्र प्रसाद यादव
अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह एक राष्ट्रवादी हैं और भाजपा की नीति से प्रभावित हैं। उन्होंने राजद और समाजवादी दलों पर आरक्षण के नाम पर ओबीसी समाज को गुमराह करने और ठगने का आरोप लगाया। रामचरितमानस पर भाई के दिए जा रहे हैं बयान पर उन्होंने कहा कि तुलसीदास सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक रहे हैं। उनके ऊपर किसी तरह की टीका टिप्पणी उचित नहीं है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में लेंगे पार्टी की सदस्यता
उन्होंने आगामी चुनाव में भाई के खिलाफ चुनाव लड़ने संबंधित सवाल पर कहा कि पार्टी चाहे तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। संभावना जताई जा रही है कि आगामी 24 जून को मधुबनी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में वह भाजपा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें