फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डंडे से थानाध्यक्षों और अंचलाधिकारियों को सुधारेंगे JDU विधायक; पार्टी कार्यकारिणी में MLA के बोल वायरल

Tue, 20 Jun 2023 05:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के नवगछिया में जदयू की कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई थी। जहां जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस कार्यकारिणी बैठक के दौरान सभी ने अपनी-अपनी बात रखी। उसके बाद गोपाल मंडल ने अपने संबोधन में विवादित बयान दे दिया। उनका बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भी चिंता का सबब बन गया है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जदयू विधायक गोपाल मंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर के नवगछिया में जिला जनता दल यूनाइटेड का एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को आयोजित की गई थी। इसमें जदयू पार्टी को मजबूत करने और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने को लेकर बैठक चल रही थी। इसी बीच जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने सभा को संबोधित करते विवादित बयान दे दिया। उन्होंने जमकर सीओ और थानेदार को लताड़ा। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी, सीओ अगर नहीं करते हैं काम तो उसे हम सुधार देंगे, मेरे गाड़ी में रहता है डंडा। गोपाल मंडल का यह बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए चिंता का सबब बन गया है। जदयू विधायक का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, भागलपुर के नवगछिया में जदयू की कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई थी। जहां जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस कार्यकारिणी बैठक के दौरान सभी ने अपनी-अपनी बात रखी। उसके बाद जब मंच से गोपाल मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो माहौल ही कुछ अलग हो गया। उन्होंने कहा कि हमारे लोग कहते हैं कि जमीन का मोटेशन नहीं होता है, कोई काम नहीं होता है। व्यवस्था लचर है।

गोपाल मंडल ने आगे कहा कि लेकिन हमको चुनकर भेजा है न ऊपर, सब कुछ होगा। हमारी सरकार मजबूत है। हर काम करने के लिए तैयार है। लेकिन पूरे बिहार के थाना प्रभारी और सीओ बिगड़ चुके हैं। लेकिन सुधारेगा कौन, हमारे जैसा गोपाल मंडल सुधारेगा। काम नहीं होगा तो हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं। साथ ही गोपाल मंडल ने कहा कि हम एक ही बात कहते हैं काम करोगे या हम आएं। काम होने लायक है तो करो वरना नौकरी को खतरे में मत डालो, हमको बुलाओ मत।
विज्ञापन


जदयू विधायक के इस विवादित बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि बिहार में क्या विधायक के डंडे से सीओ और थाना प्रभारी काम करेंगे। काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के लिए विभाग है, उसके सचिव हैं, वरीय अधिकारी हैं। वे विभागीय स्तर से कार्रवाई करेंगे। लेकिन गोपाल मंडल के बयान से लोगों में संदेश जा रहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले सीओ को, थाना प्रभारियों को वे डंडे से पीटेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें