Bihar : बिहार में पहली बार रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यहां आने वाले ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हर कपनी की गाड़ियां, बैंक फाइनेंसर और इंश्योरेंस मिल सकेंगे।
पटना में रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो 2025 का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम 21-23 मार्च तक ज्ञान भवन में होना है। यह पूरे देश और बिहार में यह पहला ऐसा आयोजन होगा, जिसमें 70 से अधिक कंपनियां स्टॉल लगाएंगी। यहां आने वाले ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हर कपनी की गाड़ियां, बैंक फाइनेंसर और इंश्योरेंस मिल सकेंगे। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टेस्ट ड्राइव की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इस बात की जानकारी सयद शुमाएल अहमद ने दी।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का उद्देश्य रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में हो रहे नयी नयी खोजों का लोगों से अवगत कराना, बढ़ावा देना, अक्षय ऊर्जा के उपयोग के लिए जागरूकता फैलाना, कंपनियों और ग्राहकों के बीच की दूरी को कम करना, विभिन्न स्टेक होल्डर एवं सरकार के प्रतिनिधि के बीच विमर्श का आयोजन कर इस उद्योग में आ रही परेशानियों को हल करना, इस क्षेत्र में बिहार में काम कर रहे प्रतिमा का सम्मान तथा मार्केट उपलब्ध कराना भी है।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल करेंगे। वायुमंडल में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह कार्यक्रम 6 सत्र आयोजित किये जाएंगे। प्रत्येक सत्र में संबंधित स्टेक होल्डर और सरकार के संबंधित विभाग के मंत्री और प्रशासन की उपस्थिति में बातचीत होगी ताकि अक्षय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए एक स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सके और लोगों के बीच में भी जागरूकता आए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि उनके माध्यम से आमजनों के बीच इसके प्रति जागरूकता आ सके। तथा इस क्षेत्र में कुछ पॉलिसी का निर्माण किया जा सकें। इस मौके पर डा० अविनाश तिरंगा, उपाध्यक्ष रवि कुमार चौरसिया, राजीव रंजन, सचिव अनिल द्विवेदी तथा कोषाध्यक्ष हसनैन आजिम भी मौजूद थे।