फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज के पैर की पांचों उंगलियां कुतर गए चूहे, NMCH में चूहों का आतंक

Mon, 19 May 2025 10:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : एक समय चूहे शराब पीने की वजह से चर्चा में आये थे। ऐसी ही चर्चा आज फिर है। उस समय चूहे सिर्फ फाइल में दौड़ते थे, लेकिन वही चूहे आज बिहार के दूसरे बड़े अस्पताल में हड़कंप मचा रखा है। अस्पताल में भर्ती मरीज  की पांचों उँगलियों को ही कुतर दिया।
विज्ञापन
इलाजरत मरीज और उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल में चूहों ने आतंक मचा रखा है। आतंक ऐसा कि अस्पताल में भर्ती मरीज का पैर कुतर दिया है। अब इस मामले पर हंगामा मचा है। मामला बिहार की राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है, जहां चूहों ने एक मरीज अवधेश कुमार के पैर की पांचों उंगलियों को कुतर दिया है। अब इस मामले पर अस्पताल प्रबंधन खामोश है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सदर अस्पताल का मैनेजर गिरफ्तार; यह है वजह

दरअसल बिहार के नालंदा जिला निवासी अवधेश कुमार इलाज कराने पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल आये थे, जहां हड्डी रोग विभाग में उनको भर्ती किया गया था। अवधेश कुमार डायबिटीज से पीड़ित हैं और उनका एक पैर पहले से ही नहीं है। साथ ही डायबीटिक न्यूरोपैथी के कारण अवधेश कुमार के दूसरे पैर में भी समस्या आ गई थी।. लगभग 20 दिन पूर्व उन्हें एनएमसीएच के हड्डी रोग विभाग में डॉक्टर ओमप्रकाश की यूनिट में भर्ती कराया गया था।  ऑपरेशन होने के बाद अवधेश कुमार हड्डी रोग विभाग के यूनिट 4 में बेड संख्या 55 पर भर्ती थे।

परिजनों का कहना है कि बीते शनिवार को चूहों ने उनके दाहिने पैर की सभी पांच उंगलियों को बुरी तरह से कुतर दिया। चूहों के कुतरने के बाद उनका घाव ठीक होना और भी मुश्किल हो गया है।. मरीज ने पैर के उंगलियों को कुतरने की जानकारी  डॉक्टर को दी। ۔उसके बाद डॉक्टरों की टीम ने ड्रेसिंग कर मरीज को दर्द से फिलहाल तो राहत दे दी है। NMCH में भर्ती अन्य मरीज और अस्पताल के गार्ड का कहना है कि आए दिन अस्पताल में चूहे घूमते रहते हैं, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: सरेआम एसडीएम साहब ने ट्रक चालक को जड़ दिया थप्पड़, देखते रह गए सब; पूछने पर ऐसा कहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें