फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा- सीएम नीतीश कुमार अब पूरी तरह से बीमार हो चुके हैं, अपना इस्तीफ दें

Tue, 03 Jun 2025 01:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Pushpam Priya Choudhary: 2020 के विधानसभा चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। मुजफ्फरपुर कांड पर कहा कि अब सरकार को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि यह भविष्य के लिए एक संदेश बने और इस प्रकार के कृत्यों को करने वाले लाखों बार ऐसा करने से कतराएं।
विज्ञापन
द प्लूरॉल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म पीड़िता मासूम की मौत के बाद सियासत घमासान काफी बढ़ गया है। अब द प्लूरॉल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार में अब गुंडाराज कायम हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस स्थिति को आईने में देखना चाहिए और चिंतन करना चाहिए कि यह क्या सुशासन वाला बिहार है। उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता का माहौल बन गया है, ऐसा लग रहा है जैसे बिहार में कोई सरकार या प्रशासन ही नहीं है। आए दिन रेप और अन्य बड़ी घटनाएं घट रही हैं, और प्रशासन नजर नहीं आ रहा है, जो कि बहुत दुखद है। बिहार में आखिर कैसा और किसका राज चल रहा है, यह समझ से परे है। पूरे बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब हो गई है।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि यहां की व्यवस्था इतनी खराब हो गई है कि इलाज तक नहीं हो पा रहा है। अब मुझे यकीन हो गया है कि बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है, यहां केवल गुंडाराज और उसकी सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं हैं या कुछ और, जहां इलाज के अभाव में लोग मर रहे हैं।

चुनावी साल में बिहार को लेकर क्यों जागीं मायावती? इस कांड को लेकर क्या लिखा सोशल मीडिया पर

विज्ञापन


इस सरकार को तुरंत हटा दिया जाए

उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास थोड़ी भी शर्म और मानवीयता है, तो उन्हें तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अब पूरी तरह से बीमार हो चुके हैं और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अब समय आ गया है कि बिहार से इस सरकार को हटा दिया जाए ताकि गुंडाराज खत्म किया जा सके। प्रजातंत्र में ऐसे हालात नहीं चल सकते; या तो वे खुद हटें और किसी और को आने दें, या फिर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का काम करें।

25 लाख रुपये का मुआवजा दें
प्लूरॉल्स पार्टी प्रमुख ने कहा कि बिहार की यह स्थिति अपने आप में इतनी डरावनी है कि सरकार को इसे देखकर चिंतन करना चाहिए कि उनके राज्य में यह कैसा शासन हो रहा है, जहां कोई भी सुरक्षित नहीं है और न ही खुशहाल। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी काम किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें