फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ई कॉमर्स कंपनी में काम करने वाले दो युवकों के घर पर छापेमारी, दिनदहाड़े रेड से बेगूसराय में हड़कंप

Tue, 03 Jun 2025 12:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में दो युवकों के घर में छापेमारी से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ घर के बाहर जमा हो गई है। इधर, छापेमारी कर रही टीम ने घर के अंदर किसी की शख्स की एंट्री पर रोक लगा दिया। 
विज्ञापन
मनसूरचक थाना क्षेत्र में छापेमारी हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में एकसाथ आधा दर्जन गाड़ी से पहुंची टीम सुबह से छापेमारी में जुटी है। यह कार्रवाई जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में चल रही है। बताया जा रहा है कि मामला कालेधन से जुड़ा हुआ है। हालांकि किसी भी प्रकार की जानकारी छापेमारी टीम की ओर नहीं दी जा रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है यह कार्रवाई किस टीम द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है जिले के ही बछवाड़ा बाजार में ई कॉमर्स कम्पनी में काम करने वाले दो युवकों के घर पर एक साथ यह छापेमारी हो रही है। 

विज्ञापन

36 घंटे से भी लंबी पूछताछ के बाद जेल भेजा गया बीएसएपी जवान; नकली नोटों के साथ धराया था
विज्ञापन


इधर, छापेमारी टीम में दोनों घरों के दरवाजों को बंद कर दिया है। बाहर से किसी को अंदर आने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कही पुलिस की एंट्री पर भी रोक लगाई गई है। छापेमारी करने पहुंचे अधिकारियों ने घर पर कब्जे में ले लिया है। कागजात और अन्य सामान खंगाल रहे हैं। तब तक इस पूरी कार्रवाई को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़ चुकी है। कुछ लोग इस ईडी की कार्रवाई बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे इनकम टैक्स और साइबर मामले से जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें