फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 KG Gold : म्यांमार से लेकर आ गए 14 किलो सोना, मगर एक गलती से गया एयरपोर्ट पर विदेशी समेत छह लोग गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2023 06:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सुरक्षाकर्मियों ने दो म्यांमार नागरिकों के साथ कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल के दौरान उनके बैग से 14 किलो सोना बरामद किया। ऐसे हुआ खुलासा।
विज्ञापन
गया एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया एयरपोर्ट से डीआरआई की टीम ने 14 किलो सोने के साथ दो विदेशी नागरिक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।फिलहाल पुलिस सभी से पुछताछ कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को डीआरआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गया एयरपोर्ट पर म्यांमार के दो नागरिक समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए 6 लोगों में से एक गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


छोटी सी गलती के कारण हो गये गिरफ्तार 
जानकारी के मुताबिक़ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद जब सभी यात्री बाहर निकलने लगे, तो एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को उनपर शक हो गया। दरअसल बाहर निकलने के क्रम में वह दोनों किनारे किनारे निकल रहे थे। तभी एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को उनपर शक हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने तब उनके बैग की तलाशी के लिए बैग का स्कैन करने लगे जिसका उन दोनों ने विरोध किया। दोनों यात्री इस बात के लिए तैयार नहीं हो रहे थे कि उनके बैग का स्कैन हो लेकिन वहां मौजूद डीआरआई की टीम ने जबरदस्ती उन दोनों बैग का स्कैन किया और फिर बैग की तलाशी ली गई जिसमें 14 किलो सोना बरामद किया गया।

बैग में ला रहे थे सोना 
मिली जानकारी के मुताबिक म्यांमार के दो नागरिक फ्लाइट से दो अलग-अलग बैग में रख कर 14 किलो सोना लेकर गया आये थे। पकड़े गये सोना की क़ीमत करीब 9 करोड़ बताई जा रही है। उन दो म्यांमार नागरिकों के साथ-साथ सभी 6 आरोपियों से एयरपोर्ट पर पुछताछ की जा रही है। हालांकि इस संबंध में एयरपोर्ट के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें