फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, वजह तलाश रही पुलिस

Thu, 24 Oct 2024 07:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में अपराधी बेखौफ हैं और इसी का नतीजा है कि अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के दो खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फुलवारी शरीफ बिस्कुट फैक्ट्री के नजदीक अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के दो खोखे बरामद किए हैं। मृतक की पहचान विक्रम निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है, जो फुलवारी शरीफ के द्वारिका अपार्टमेंट में रहता था।

विज्ञापन


बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमित कुमार अपने द्वारिका अपार्टमेंट से नीचे उतरकर बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने अमित कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से आराम से भाग निकले। गोलीबारी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में अमित कुमार को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इस दौरान इलाज के क्रम में अमित कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, फुलवारी शरीफ थाना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि  द्वारिका अपार्टमेंट स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के पास मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। आनन फानन में युवक को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के दो खोखे बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें