फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दिल्ली से लाया जा रहा था दहेज हत्या का आरोपी, भागने के चक्कर में ट्रेन से कूदा; बिहार पहुंची लाश

Sat, 06 Jan 2024 09:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News : आरोपी कैदी को बिहार पुलिस गिरफ्तार करने के बाद दरभंगा ला रही थी। इस दौरान वह चलती ट्रेन से भागने के दौरान उसके नीचे गिर गया। इसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी जेल से फरार हुआ था सोनू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बेनीपुर उपकारा से छह महीने पहले फरार हुए बंदी सोनू कुमार की गिरफ्तारी के बाद ट्रेन से भागने के दौरान उसकी मौत हो गई है। बताया जाता है कि आरोपी कैदी को बिहार की पुलिस गिरफ्तार करने के बाद उसे दरभंगा ला रही थी उस दौरान वह चलती ट्रेन से भागने के दौरान उसके नीचे गिरने से मौत हो गई है। बिहार पुलिस को सोनू की गिरफ्तारी की जानकारी हुई तो उप निरीक्षक रणजीत सिंह के साथ दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दरभंगा लौट रहे थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात लगभग ढाई बजे सरायभूपत स्टेशन के पास सोनू ट्रेन से गिर गया। पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर जीआरपी को सूचना दी। सोनू शौचालय जाने के बहाने हाथ छुड़ाकर चलती ट्रेन से उसने छलांग लगा दी। कूदने के बाद साथ चल रहे दारोगा रंजीत सिंह और सिपाही सतीश कुमार ने ट्रेन की चैन पुलिंग करके ट्रेन को रुकवाकर इटावा जीआरपी को सूचना दी। 

दिल्ली में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था
बताया जा रहा है कि दरभंगा के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के पतोर निवासी लाल दास का 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार पिछले साल 10 जुलाई को बेनीपुर उपकारा से फरार हो गया था। इस मामले में बहेड़ा थाने में केस हुआ था। हाल ही में दिल्ली में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि सोनू को दरभंगा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। सोनू की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। सोनू की दरभंगा जिला के पतोर थाना क्षेत्र के पतोर गांव में सोनी कुमारी के साथ हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ दिनों बाद ही सोनू ने उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


दहेज हत्या केस में हुआ था गिरफ्तार
इसी मामले में दरभंगा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। अब उसके पिता का भी निधन हो चुका है। उसकी बूढ़ी मां अपनी ननद के घर रहा करती है। सोनू की मां पुत्र के निधन की खबर से काफी दुखी है। बहेडा थानेदार बीके ब्रजेश ने बताया कि सोनू को लाने के लिए एक टीम भेजी गई है। लेकिन, रास्ते क्या घटना हुई है? इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें