फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जनसुराज के संयोजक ने सत्ता पक्ष पर साधा निशाना, पलायन होने के लिए सरकार को बताया जिम्मेदार

Thu, 14 Dec 2023 04:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : जनसुराज के संयोजक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि बिहार से श्रम के साथ साथ बुद्धि और पैसों का भी पलायन हो रहा है जिसके लिए सरकार जिम्मेदार 
है। उन्होंने कहा कि यह तीनों चीजें बिहार से दूसरे राज्यों में जा रही हैं।
विज्ञापन
जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों जन सुराज के संयोजक दरभंगा में हैं और वह लगातार सता पक्ष पर बरसते नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि आजादी से पहले आने क्या होता था। यहां के लोग कपास की खेती करते थे और अंग्रेज आपके द्वारा उपजाए गए कपास को इंग्लैंड में ले जाते थे। वहां से कपड़ा बनाकर भारत में लाकर बेचते आज ऐसा हाल बिहार का भी है। हम लोगों का पैसा भी बाहर जा रहा है, पढ़े-लिखे लोग भी बाहर जाकर नौकरी कर रहे हैं। वहीं हमारे यहां के लोग दूसरे राज्यों में जाकर मेहनत मजदूरी कर सामानों का निर्माण करते है जैसे सीमेंट, मोटरसाइकिल वगैरह बनाते हैं और उसे बिहार में बेचा जा रहा है। ऐसे में बिहारियों का लाभ तो होगा नहीं।
विज्ञापन


श्रम के साथ बुद्धि और पैसों का भी हो रहा पलायन
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में श्रम के साथ बुद्धि और पैसों का भी पलायन है। ये तीनों चीजें बिहार से दूसरे राज्यों में जा रही हैं। महाराष्ट्र में अगर बाइक  की कोई फैक्ट्री लगी है, तो उस फैक्ट्री को जो लोन मिला है उसमें भी बिहार का पैसा लगा है। उस फैक्ट्री में जो मजदूर और इंजीनियर काम कर रहे हैं वो भी बिहार के हैं। वही, जब मोटरसाइकिल बन जाती है तो उसे भी बिहार में लाकर बेचा जाता है।

शिक्षा में भी करना होगा सुधार 
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बिहार में शिक्षा में सुधार कर दिया जाए और पूंजी की उपलब्धता करा दी जाए, तो यहां के लोगों में वो ताकत है कि वे अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। जबतक वह नहीं होगा तबतक बिहार में गरीबी-बेरोजगारी खत्म होने वाली नहीं है। बिहार में सिर्फ श्रम का पलायन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें