फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जीजा से प्यार ने बदल दी उसकी जिंदगी; बहनोई ने ही शादी कराई, उसी ने फिर मांग का सिंदूर भी उजाड़ा

Sun, 01 Oct 2023 08:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में आरोपी पाए गए पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के बिदुपुर में पिछले दिनों हुए गोली मारकर युवक की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक पंकज की पत्नी रूपा की मां चिंता देवी और भाई जयराय सहित सिम उपलब्ध कराने वाले शब्बीर अनवर और पटना निवासी राज नारायण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


रूपा अपने जीजा और संतोष के साथ मिलकर पंकज की हत्या के साजिश में शामिल थी। रूपा की शादी से पहले उसके जीजा संतोष के साथ रिलेशनशिप में थी। संतोष ने अपने साली की शादी बिदुपुर के पंकज से कराई थी। जीजा और साली चुप-चुप कर मिलते थे। लेकिन जब साली और जीजा दोनों को शक हुआ कि अब हमारा मिलना जुलना बंद हो सकता है। तो रास्ते से पंकज को ही खत्म कर दिया। अभी भी संतोष पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। लेकिन पुलिस संतोष को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

बीते 28 सितंबर को काम पर से लौट रहे पंकज को बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर में अपराधियों ने पांच गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें रूपा ने पंकज की हत्या में लाइनर की काम किया और लोकेशन देने का काम की थी। इसके बाद अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दे दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। इसको लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पर अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था, जिसमें एसआईटी टीम ने जिला आम सूचना इकाई के सहयोग से पांच अपराधी को गिरफ्तार कर अब जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी वैशाली एसपी ने मीडिया को दिया है। हत्या से पहले एक पत्र भेजकर हत्या की धमकी दी गई थी और फोन कॉल भी किया गया था। पुलिस ने सिम उपलब्ध कराने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें