फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नाबालिग के साथ गंदा काम करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए सिक्किम से पहुंची पुलिस, चकमा देकर भागा

Tue, 18 Mar 2025 09:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: सिक्किम की पुलिस दरभंगा के सिंहवाड़ा पुलिस की मदद छापेमारी की लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में सिक्किम की पुलिस पोक्सो एक्ट के आरोपी विष्णु कुमार यादव को गिरफ्तार करने दरभंगा पहुंची। आरोपी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कोरा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ सिक्किम के नामची थाना में एक नाबालिग के साथ रेप का मामला पोक्सो एक्ट में साल 2021 ही दर्ज है। इसी मामले सिक्किम की पुलिस दरभंगा के सिंहवाड़ा पुलिस की मदद छापेमारी की लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। सिक्किम की पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चस्पा कर दिया है। स्थानीय सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि सिक्किम की पुलिस वहां के अदालत से वारंट लेकर पोक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। 

विज्ञापन


विशेष अदालत में मामला चल रहा है
बताया जाता है कि आरोपी विष्णु यादव के खिलाफ सिक्किम के नामची जिला के विशेष अदालत में मामला चल रहा है। इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सिक्किम पुलिस की दो सदस्यीय टीम नामची थाने के सब इंस्पेक्टर राजेन क्षेत्री व चावीन माझी दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना पहुंचे थे। लेकिन इस बार भी आरोपी पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बच गया। 


विशेष अदालत में मामला चल रहा है
सिक्किम के नामची थाने के सब इंस्पेक्टर राजेन क्षेत्री व चावीन माझी ने बताया कि विष्णुदेव यादव के खिलाफ नामची जिले की विशेष अदालत में मामला चल रहा है। वर्ष 2021 से आरोपित की तलाश की जा रही है। इस संबंध में निर्गत वारंट तामिला से बचने के लिए फरार होने के साथ गिरफ्तारी के भय से फरार चल है। अभियुक्त विष्णु कुमार यादव को सिक्किम विशेष न्यायालय पॉस्को नामची के समक्ष आगामी पहली अप्रैल को उपस्थित होना आवश्यक है। वही इस सम्वन्ध में सिंहवाड़ा थाने के सहायक दारोगा नवलेश कुमार ने बताया कि आदेश की कॉपी आरोपित के घर व थाने के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आउटसोर्सिंग कर्मियों को नौकरी से हटाने पर हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से पूछा सवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें