फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : प्लाई वुड फैक्ट्री के मालिक के बेटे की हत्या, गला दबाकर मार डाला; नींबू पेड़ से झूलती मिली लाश

Sun, 17 Sep 2023 03:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: अपराधियों ने हत्या के बाद लाश को नींबू के पेड़ से लटका दिया। ऐसा लग रहा था कि अपराधियों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा फिर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन
सुनील कुमार उर्फ सोनू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में प्लाई वुड फैक्ट्री के मालिक के बेटे की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने हत्या के बाद लाश को नींबू के पेड़ से लटका दिया। प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा फिर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरैठा गांव की है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज एसकेएससीएच भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के एंगल पर मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान मनोज कुमार के पुत्र सुनील कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह अपने प्लाई वुड फैक्ट्री में ही काम करता था। 

किसी से दुश्मनी नहीं थी
सुनील के बड़े भाई अर्जुन ने कहा कि पिताजी का प्लाई वुड फैक्ट्री है। सुनील आरा मशीन का काम करता था। हम तीन भाई थे। सुनील छोटा था। हमलोगों की या सुनील की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिर भी किसने और उसकी हत्या की यह जांच का विषय है। सुनील शनिवार रात में घर पर ही था। साढ़े 9 बजे रात में गांव के ही दो लोग घर पर आए। सुनील को पुकारने लगे। इसके बाद दोनों सुनील को लेकर बाहर चले गए। काफी देर तक वह नहीं लौटा। उसका फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था। हमलोग को चिंता होने लगी तो खोजबीन करने निकले। लेकिन, उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद सुबह में पता चला कि घर से कुछ दूर बगीचे में सुनील की लाश पेड़ से टंगी है। हमलोग दंग रह गए। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें