फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : युवक की पीट-पीटकर हत्या; शरीर पर चोट के गहरे निशान, वजह तलाश रही पुलिस

Tue, 11 Jun 2024 11:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : मंगलवार की सुबह एक युवक काम करने के लिए घर से निकला था और शाम को लगभग 5 बजे उसका शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। सिर भी फटा था और हाथ भी जलाया गया था।
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो और सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में एक युवक की पीट पीटकर हत्या की गई है। मृतक की लाश कोईलवर पुराने पुल स्थित बबुरबनी के पास से बरामद हुआ है। मरने वाले की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 निवासी मोहम्मद खुर्शीद का पुत्र मोहम्मद राजा (25)  पुत्र था। मोहम्मद राजा पोलंबर मिस्त्री का काम करता था। परिवार के लोगों ने चार लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मोहम्मद राजा मंगलवार को काम करने के लिए घर से सुबह में निकला था और शाम को लगभग 5 बजे उसका शव मिल गया। उन्होंने कहा कि मृतक मोहम्मद राजा के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। सिर भी फटा था और हाथ भी जलाया गया था। परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को छुपाने के लिए बबुरबानी में फेक दिया गया था। परिजन इस हत्या के कारण के संबंध में कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं, लेकिन चार आरोपियों के नाम पुलिस को बताये हैं।

चार लोगों को बनाया आरोपी 
घटना के संबंध में कोईलवर थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की शाम 5 बजे पुराने कोइलवर पुल स्थित बबुरबनी के पास से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना परिवार के लोगों को गांव के लोगों ने दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच शव की पहचान कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिल्रते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल परिजनों का बयान लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार वालों की तरफ से अभी तक आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाई की जाएगी। कोईलवर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के लोग चार आरोपियों का नाम ले रहे हैं, लेकिन वजह नहीं बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें