फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में आधी आबादी के लिए पिंक बस सेवा का शुभारंभ, सीएम नीतीश ने महिलाओं को दी 20 बसों की सौगात

Fri, 16 May 2025 01:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Pink Bus : पिंक बसों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सीट पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और इमरजेंसी अलार्म लगाए गए हैं। हर बस में कुल 22 आरामदायक सीटें उपलब्ध हैं। बसों में जीपीएस ट्रैकिंग, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों ने हरी झंडी दिखाकर पिंक बसों को रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी को बड़ी सौगात दी है। राज्य की महिला के लिए पिंक बस की सेवा का शुभारंभ हो चुका है। पहले चरण में 20 पिंक बस की सेवा राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराये जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है
परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत 20 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी। राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे राज्य के अंदर यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा। साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा।
Khelo India Youth Games 2025: बिहार ने दिखाया कमाल, 620% पदक वृद्धि के साथ 14वां स्थान
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पिंक बस का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।
जानिए किस जिले कितनी पिंक बसें चलेंगी
परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि पिंक बस सेवा न केवल महिलाओं को एक सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी, बल्कि यह सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में पिंक बस सेवा का विस्तार अन्य शहरों में भी किया जाएगा। पिंक बसों का परिचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा। प्रथम चरण में 20 पिंक सीएनजी मिनी बसें आ चुकी हैं। 20 बसों में से आठ बसों का परिचालन पटना, चार मुजफ्फरपुर, दो-दो भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया में पिंक बसों का परिचालन नगर बस सेवा के तहत किया जाएगा। दूसरे चरण में 80 पिंक बसों का परिचालन किए जाने की योजना है। इसी शुरुआत भी जल्द हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें