फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : अपार्टमेंट के फ्लैट में युवती की गला काटकर हत्या, रसोई गैस से चेहरा झुलसाया; पटना में बड़ी घटना

Fri, 16 May 2025 06:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : राजधानी पटना में भी पुलिस का इकबाल बुलंद नहीं लगता है। अपार्टमेंट के फ्लैट में घुसकर किसी ने 27 साल की एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी। दुर्घटना दिखाने के लिए रसोई गैस से उसे जलाया गया। चेहरा झुलस चुका है।
विज्ञापन
गैस से जलने की सूचना पर परिजन पहुंचे तो पता चला गला काटकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में 27 साल की एक युवती की हत्या करने के बाद उसे जलाने की कोशिश की गई है। घटना श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके की है। मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिला के सबाह की रहने वाली 27 साल की संजना आनंदपुरी के अपार्टमेंट में अपने भाई के साथ रहती थी। नौकरी के लिए उसका चयन सीजीएल में भी हो चुका था। संजना की गला रेत कर हत्या की गई है। भाई के अनुसार, वह कहीं निकला हुआ था कि घर में आग लगने की सूचना मिली। पहुंचने पर देखा कि बहन की गला रेतकर हत्या हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पटना के अपार्टमेंट में संजना की हत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में दिखा संदिग्ध युवक, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलती ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध की तस्वीर भी सामने आई है, जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है, जिसपर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि संजना जनवरी में ही इस फ्लैट में रहने आई थी। आनंदपुरी में मनोरमा अपार्टमेंट के बगल वाली गली में यह बिल्डिंग है, जिसमें हत्या की इस वारदात को गुरुवार रात अंजाम दिया गया।

हॉस्टल-पीजी से घिरा रिहायशी पुराना इलाका है यह
पटना में गुरुवार रात जहां यह हत्या हुई, इसकी परिधि में करीब दो किलोमीटर तक हॉस्टल-पीजी का जाल बिछा है। पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों से लड़कियां आकर इस इलाके में रह रही हैं। आनंदपुरी एक तरफ बोरिंग रोड तो दूसरी तरफ बोरिंग केनाल रोड से घिरा है। यह शहर के पॉश इलाकों में गिना जाता है। पटना पुलिस की गश्ती अगर गली-गली में होती तो अपराधी एक बार ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले सोचते। इस घटना के बाद बाहर से आकर पटना में रहने वाली लड़कियों में डर स्वाभाविक है। यह ऐसा इलाका है, जहां रात 10 बजे तक लड़कियां हॉस्टल-पीजी और ऐसे अपार्टमेंट में आती-जाती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें