फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : हादसे का शिकार होने से इंडिगो बची, पटना में बिगड़ा विमान का संतुलन

Thu, 17 Apr 2025 11:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Airport : गुरूवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इंडिगो विमान का संतुलन अचानक बिगड़ गया लेकिन गनीमत रही कि पायलट ने बिना समय गंवाए अपनी सूझबूझ से उस पर नियंत्रण कर लिया और फिर आराम से विमान को सुरक्षित लैंड कराया।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इंडिगो के पायलट ने अपनी सूझबूझ से फ्लाइट को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। दरअसल पुणे से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-653) शाम 6.30 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। इसी दौरान किसी शख्स ने डीजे की लेजर लाइट विमान की ओर मारा, जो पायलट के आंख पर पड़ी। पायलट की आंख पर लेजर लाइट पड़ते ही इंडिगो विमान का संतुलन बिगड़ गया। लेकिन , पायलट ने बिना समय गंवाए अपनी सूझबूझ से उसपर नियंत्रण कर लिया और फिर आराम से विमान को सुरक्षित लैंड कराया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : राजधानी में महिला बैंककर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, जबरन शराब भी पिलाया
विज्ञापन


लेजर लाइट चलाने वाले की पुलिस कर रही तलाश  
इस संबंध में एयरपोर्ट थाना अध्यक्ष ने बताया कि  विमान के पायलट का कहना है कि किसी ने लेजर लाइट चलाया जो सीधे पायलट की आंख पर पड़ा। इस बात की सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस एयरपोर्ट पहुंची और जाँच में जुट गई। हालांकि लेजर लाइट की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन भी सावधान हो गया। तुरंत  इस मामले की सूचना एयरपोर्ट थाना और फुलवारी शरीफ थाना को दी गई। सूचना मिलते ही दोनों थाना की पुलिस पटना एयरपोर्ट पहुँच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि लेजर लाइट कहां से और किसने दिखाई, पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन

                         

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें