फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, महिलाओं ने सड़क पर बाल्टी रखकर किया प्रदर्शन

Mon, 16 Jun 2025 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से उनके इलाके में जलापूर्ति ठप है। बावजूद इसके नगर निगम और वार्ड पार्षद इस समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को जल संकट से त्रस्त महिलाओं और बच्चों ने नगर निगम और वार्ड पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने अपने हाथों और सिर पर बाल्टी-बर्तन लेकर सड़क को जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से उनके इलाके में जलापूर्ति ठप है। बावजूद इसके नगर निगम और वार्ड पार्षद इस समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मौजूद नीता देवी ने बताया कि पानी की कमी के कारण बच्चों के स्कूल जाने से लेकर नहाने और दैनिक कार्यों में भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि "अब तो वार्ड पार्षद खुद पानी देने से इनकार कर रहे हैं और उल्टा भगा भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: 'हमें गर्व है कि हम उस समाज से हैं, जिसमें बुद्धू नोनिया जैसे अमर शहीद ने जन्म लिया'; शिवराज सिंह चौहान

स्थानीय वार्ड पार्षद के पति जीवेश कुमार ने सफाई दी
वहीं, प्रदर्शन को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद के पति जीवेश कुमार ने बताया कि हमारे वार्ड में दो-तिहाई से ज्यादा पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ इलाकों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है। इन क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर हमने नगर निगम से कई बार अनुरोध किया, लेकिन काम में देरी के कारण जलापूर्ति नहीं हो सकी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा, साथ ही कहा कि अगर समस्या नहीं सुलझी, तो लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें