फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में जमीन कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने छह गोली मारी; शाम में निकला था, सुबह मिली लाश

Wed, 05 Jun 2024 02:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पुलिस ने कहा कि पैसों को लेकर लेनदेन की विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। आलमगंज निवासी विकास कुमार (24) जमीन का कारोबार करता था। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन
विकास कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में अपराधियों ने युवक को गोलियों से भून डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार की सुबह जमीन कारोबारी का शव आलमपुर गांव के एक खेत से बरामद कर लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली के तीन खोखे भी बरामद किए हैं। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन कारोबारी विकास कुमार मंगलवार की देर रात अपने घर से निकला तो फिर वापस नहीं लौटा था। सुबह को सूचना मिली कि उसकी हत्या का कर शव को खेत में फेंक दिया गया है।

विज्ञापन


 पैसों को लेकर लेनदेन की विवाद में हत्या
बताया जा रहा है कि जमीन कारोबारी को अपराधियों ने लगभग 6 गोलियां मारी है। पुलिस ने मौके से गोली के खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि पैसों को लेकर लेनदेन की विवाद में ही हत्या की हुई है। आलमगंज निवासी विकास कुमार (24) जमीन का कारोबार करता था। मंगलवार की शाम लगभग 6:00 बजे अपने घर से निकले। परिवार के लोगों ने उन्हें फोन किया तो सात बजे के आसपास उनसे बातें हुई और फिर उसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा। किसी अनहोनी की घटना से परिवार के लोगों ने इसकी सूचना फुलवारी शरीफ थाने को दी।

रात भर विकास को तलाशते रही पुलिस
बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विकास कुमार को रात भर तलाशा गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह विकास कुमार का मोटरसाइकिल आलमगंज के नजदीक एक खेत से मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों के बीच सनसनी मच गई। काफी खोजने के बाद विकास कुमार का शव आलमगंज के बीच खेत में ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना स्थानीय थाना को की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें